रूस पर भड़के बाइडन : कहा – परमाणु हथियार का इस्तेमाल करना भारी भूल होगी

Summary :

राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह ‘‘अत्यंत गंभीर गलती’ होगी।

म बाइडन ने पहले कहा था कि रूस ने नोटिस दिया है कि उसका अपनी परमाणु क्षमताओं का नियमित अभ्यास करने का इरादा है। पहले, यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रूस के इस दावे को खारिज किया कि कीव रेडियोधर्मी उपकरण तथाकथित ‘डर्टी बम’ के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है।
रूस  अपनी गतिविधि से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगा रहा हैं – युक्रेन 
यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना अपने कब्जे वाले यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गुप्त रूप से निर्माण कार्य कर रही है और अपनी गतिविधि से ध्यान हटाने के लिए वह यूक्रेन पर आरोप लगा रही है। बाइडन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहता हूं: यदि रूस सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है, तो यह अत्यंत गंभीर गलती होगी।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति से सवाल किया गया था कि क्या रूस ‘‘डर्टी बम’’ या परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है।
परमाणु हथियार का इस्तेमाल करना रूस की भारी गलती होगी
बाइडन ने कहा, ‘‘मैं आपको इस बात की गारंटी नहीं देता हूं कि यह वास्तविकता को छुपाने के लिए चलाया गया कोई अभियान है या नहीं। मुझे नहीं पता, लेकिन यह बड़ी भूल होगी।’’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी बात स्पष्ट रूप से कही। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने आज फिर से यह कहा। यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना रूस की बड़ी गलती होगी और इसके गंभीर परिणाम होंगे। जहां तक ‘डर्टी बम’ के संभावित इस्तेमाल की बात है, तो देखिए, रूस साफ तौर पर झूठे आरोप लगा रहा है।’’
अमेरिका युद्ध की हालातों पर निकटता निगरानी करना जारी रखेगा
उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए… हमने अतीत में भी रूस को आरोप लगाने की आड़ में उकसावे की कार्रवाई करते देखा है।’’ पियरे ने कहा कि अमेरिका ने रूस को इस दिशा में कोई तैयारी करते नहीं पाया है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह हालात की‘‘अत्यंत निकटता’’ से निगरानी करना जारी रखेगा।’’
 

Desk Team