ईरान के द्वारा इजरायल पर किए गए हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली जवाबी हमले में शामिल नहीं होगा।
इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे की इजराइल पर इस हमले के बाद अमेरिका ईरान पर अटैक ना कर दे लेकिन अब इस कयास पर विराम लग चूका है क्योंकि प्रेजिडेंट बिडेन ने ये क्लियर कर दिया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ नहीं लड़ेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन ने ट्वीट कर लिखा है कि , “इजरायल की अभूतपूर्व रक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगियों द्वारा सफल संयुक्त अभियान की समीक्षा करने के लिए मैंने आज इस सप्ताह के अंत में तीसरी बार इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से बात की।” हालाँकि संयुक्त राज्य अमेरिका तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, हम इज़रायल और अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस युद्ध को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है कि , “मध्य पूर्व ख़तरनाक स्थिति में है। क्षेत्र के लोग विनाशकारी और पूर्ण पैमाने पर संघर्ष के वास्तविक खतरे का सामना कर रहे हैं। अब तनाव को कम करने का समय है। अब समय है अधिकतम संयम के साथ ख़तरनाक स्थिति से पीछे हटें।”
बता दें कि 1 अप्रैल को दमिश्क में हुए संदिग्ध हमले के जवाब में ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें से अटैक किया है। इस अटैक के बाद जो बाइडेन ने कहा था कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि इज़राइल ने अभूतपूर्व हमलों से बचाव करने और उन्हें हराने की बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया है। व्हाइट हाउस के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल को अपनी रक्षा में मदद करना जारी रखेगा, लेकिन ईरान के साथसाथ युद्ध नहीं चाहता है।


Download Android App
Download iOS App






