बैंकॉक में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और राजनाथ सिंह के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

Summary :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने आज बैंकॉक में द्विपक्षीय बैठक की। राजनाथ सिंह आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम प्लस) में भाग लेने और रक्षा, सुरक्षा 2019 प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

वह अन्य देशों रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व्यापार सेमिनार को संबोधित करेंगे और उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। 
एडीएमएम प्लस बैठक के एजेंडे में राजनाथ सिंह म्यांमार के रक्षा मंत्री के साथ आसियान के लिए सैन्य चिकित्सा पर हैंडबुक भी जारी करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार ,राजनाथ सिंह इस यात्रा के दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान -ओ-चा से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। यात्रा के दौरान आसियान के 10  देशों के अलावा, जापान, अमेरिका और चीन जैसे आठ देश इस बैठक में अधिक व्यावहारिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भाग ले रहे हैं।

Desk Team