राफेल मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने आए बीजेपी के कार्यकर्तााओं का स्वागत आप ने जलेबी खिलाकर करने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। बीजेपी की मांग है कि राफेल डील को घोटाला बताने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।
लेकिन जलेबी देखते ही भाजपाई तिलमिला गए। जलेबी खिलाने का आप का यह प्रसास सफल तो नहीं हो सका, क्योंकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सारी जलेबियां सड़क पर बिखर गईं। इस मसले को लेकर मौके पर खूब हंगामा भी हुआ। गौरतलब है कि एक तरफ दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है और पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर इंदौर में जलेबी और पोहा का आनंद उठा रहे हैं।
गंभीर प्रदूषण के लिए होने वाली संसदीय समिति की बैठक में नहीं पहुंचे थे, उसके बाद ही उनके संसदीय क्षेत्र में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा हो गए। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह पोस्टर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही लगाए हैं, क्योंकि गंभीर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलना भी पसंद नहीं करते हैं। दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से री-ट्वीट किया है।
ट्वीट में लिखा गया है कि आज बीजेपी के कार्यकर्ता आप के आफिस पर प्रदर्शन करने आए थे। उनका स्वागत जलेबी से किया गया। साथ ही उनको कहा गया कि गौतम गंभीर को खोजने की कोशिश भी करें वो लोग।


Download Android App
Download iOS App



