इंडोनेशिया की राजधानी में स्मोक ग्रेनेड विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने हमले की आशंका से इनकार किया है। जकार्ता के पुलिस प्रमुख गतोत एडी ने बताया, “हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं कि वहां स्मोक ग्रेनेड क्यों था।”
उन्होंने बताया कि दो जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक के हाथ में जख्म है और एक के पैर में जख्म है। एक प्रश्न के जवाब में गतोत ने कहा कि हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है।


Download Android App
Download iOS App



