उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए बड़ा फैसला कर सकती है और गन्ना किसानों के लिए मूल्य तय करने पर चर्चा होगी। वहीं डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों के लिए छूट की नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि सीएम योगी के निर्देश पर राजस्व बोर्ड ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। यूपी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है जिसमें 11 करोड़ से ज्यादा किसान है और एक बड़ी बीपीएल आबादी है। कैबिनेट बैठक में यूपी सरकार नई एयरो डिफेंस पालिसी को मंजूरी दी जाएगी।

अहम बात यह है कि डिफेंस कोरिडोर 20 हजार करोड़ की लागत से बनेगा। यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए यूपी सरकार इस कोरिडोर की सफलता के लिए यह नई नीति ला रही है। इस कैबिनेट बैठक में गन्ना किसानों के हित में गन्ना मूल्य तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ व वाराणसी शहरों का सीमा विस्तार होगा। लखनऊ जिले के 88 और गांव लखनऊ नगर निगम सीमा में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



