यूरोपीय देशों में दिन -प्रतिदिन खून -खराबे की घटना बढ़ती जा रही हैं , मैक्सिकों में भी एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया हैं। मरने वाले लोगों में छह महिलांए व छह आदमी शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मैक्सिकों की क्षेत्रीय पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रशासन ने इस भयावह वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं। पुलिस प्रशासन का कहना हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति जल्दी ही दबोच लिया जाएगा। यह घटना मैक्सिकों के दक्षिण इलाके में हुई जिसमें करीब 12 लोग मर गए हैं।
मैक्सिको के क्षेत्रीय समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबकि बताया गया हैं कि यह घटना ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में हुई हैं , जंहा बंदूकधारियों ने हाल मे जाकर कई ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने के बाद काफी उधर -इधर भागते नजर आए। रिपोर्ट के मुतबाकि मरने की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती हैं।
इस मामले में ंमैक्सिकों के एक पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि इस घटना में मरने वालों की संख्या में बढोतरी हो सकती हैं , घटना में मरने वालों लोगों में से12 साल का बच्चा भी हैं। जिसकी मृत्यु हो गई हैं। पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि इस घटना में करीब 20 लोगों की मृत्यु हो सकती हैं। इस मामले को लेकर मैक्सिकों सरकार ने चिंता जताई हैं।


Download Android App
Download iOS App



