ब्रिटेन ने शुक्रवार को कहा कि वह जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जल्द ही एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के प्रति आशावादी है।
साथ ही, पाकिस्तान द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ ‘सत्यापित किये जाने योग्य’ कार्रवाई करने की भी मांग की।
चुनाव आयोग राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारियां निभाने नहीं दे रहा : चंद्रबाबू नायडू
ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक ऐसक्वीथ ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमला और इसके बाद के घटनाक्रमों के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने में ब्रिटेन सक्रियता से शामिल रहा था।
भारत के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन बेक्जिट के बाद भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहता है क्योंकि वह और भी प्रगाढ़ द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंध चाहता है।
उन्होंने कहा कि भारत के साथ ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता को भी इच्छुक है। अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित कराने के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘हम यह देखना चाहते हैं कि इसमें अडंगा डाल रहा देश (चीन) क्या अपना प्रतिरोध बंद करता है। हम इस बारे में आशावादी हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



