पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक भयानक हादसा हुआ इस हादसे में बस खाई में गिरी और उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये भयानक हादसा लसबेला जिले में हुआ। जिस बस से हादसा हुआ उसमें 48 यात्री सवार थे।
इस घटना को लेकर लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम बाताया की हादसा बेहद खतरनाक था। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

2 बजकर 15 मिनट पर हुआ हादसा
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार-रविवार की रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। बस क्वेटा से कराची जा रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण ये ब्रिज पर लगे पिलर से टकराई और खाई में गिर गई। जिसके बाद आनन फानन में रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर अब तक एक महिला, एक बच्चे समेत 3 लोगों को बचा लिया है।
इस हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मी ने बताया कि आग बहुत ही भयानक थी। इसे काबू करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद इस पर भयानक आग पर काबू पाया गया। 

41 लोगों की मौत ,पहचान करने के लिए DNA टेस्ट
बता दें इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। लाशों के जलने के बाद उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है इसलिए शवों की पहचान करने में मुश्किल हो रहा है। इनकी पहचान करने के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।
घायलों को क्वेटा शिफ्ट किया गया
रेस्क्यू टीम को खाई तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस इलाके में बारिश भी हो रही है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मरने वालों की पहचान की भी कोशिशें की जा रही है। ज्यादातर घायलों की हालत काफी गंभीर नजर आ रही है।

बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने जताया दुख
बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने हादसे पर दुख जताया है। बाद में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। पिछले महीने ही इसी इलाके में इसी तरह के हादसे में 22 लोग मारे गए थे। तब जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई थी।


Download Android App
Download iOS App



