कनाडा के पील क्षेत्र में 41 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को मंदिर का दान पेटियों से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ब्रैम्पटन का रहने वाला है और उसका नाम जगदीश पंढेर है।
Highlights
- भारतीय मूल के व्यक्ति पर मंदिर से पैसे चुराने का आरोप
- रकम को लेकर खुलासा नहीं
- असामाजिक तत्व से कोई भी संबंध नहीं
CCTV से हुई पहचान
पुलिस ने आरोपी पर मंदिर में तोड़फोड़ करने और अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए पांच आरोप लगाए हैं। पुलिस ने ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के खुफिया विभाग के सहयोग से घटनाओं की जांच की और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले साल मार्च और अगस्त के बीच मंदिरों में चोरी की तीन वारदातें सामने आईं थीं। उसी दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हुई।
रकम को लेकर खुलासा नहीं
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को साफतौर से दानपेटियों से नगद की चोरी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दो अन्य घटनाओं में कथित तौर पर एक ही व्यक्ति दो अन्य वारदातों में सम्मिलित पाया गया। पुलिस की ओर से आरोपी द्वारा चोरी की गई रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
असामाजिक तत्व से कोई भी संबंध नहीं
मामले की जांच से जुड़े लोगों का कहना है कि अपराध पूजा स्थलों पर हुए हैं। लेकिन उन्होंने दावा किया है कि यह सिर्फ एक चोरी की घटना है, इसका किसी भी असामाजिक तत्व से कोई भी संबंध नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



