पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कैरीबियाई देश हैती की राजधानी के पास हथियारबंदों ने अचानक हमला बोल 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सप्ताहांत में ये घटना घटी। पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में शरण लिए हुए विस्थापितों को निशाने पर लिया गया। इनमें से कुछ की हत्या बेरहमी से (जैसे किसी को सजा-ए-मौत दी जाती है) की गई।
मीडिया आउटलेट ‘द हैतियन न्यूज’ ने बताया कि हैती के मेयर मैसिलॉन जीन के अनुसार, रविवार रात केन्सकॉफ में एक गैंग के हमले में लोग मारे गए। ‘विव अनसानम’ गठबंधन के सदस्यों ने पहाड़ी इलाके के कई हिस्सों पर हमला किया, जो राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से 10 मील से भी कम दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
जीन ने बताया कि यह खून-खराबा रविवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और सोमवार तक जारी रहा। हथियारबंद लोग कई इलाकों में घूमते रहे, जिनमें टाउन सेंटर, म्युनिसिपल बिल्डिंग के पास विलियर स्ट्रीट, वियार्ड 1, मैडेलीन, फर्माथे 52 और थॉमसिन 48 शामिल हैं।
यह कस्बा महीनों से गैंग की हिंसा और अपने नियंत्रण का विस्तार करने की कोशिश कर रहे सशस्त्र समूहों के हमलों का सामना कर रहा है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सप्ताहांत में हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में शरण लिए हुए विस्थापित लोगों पर गैंग के हमले के बाद करीब 50 लोग मारे गए हैं; इनमें से कुछ की हत्या बेरहमी से (जैसे किसी को सज़ा-ए-मौत दी जाती है) की गई।
इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए और कुछ अभी भी लापता हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी के बड़े हिस्से पर गैंग का कब्जा है।
हमले के बाद जारी एक बयान में, प्रधानमंत्री एलिक्स डिडियर फिल्स-एमे के कार्यालय ने शोक संतप्त परिवारों और अन्य पीड़ितों के प्रति “गहरी संवेदना” व्यक्त की। सरकार इलाके में सुरक्षा बहाल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है।
यह हमला रविवार रात केन्सकॉफ में हुआ, जो पोर्ट-ऑ-प्रिंस के दक्षिण-पूर्व में पहाड़ियों पर बसा एक पहाड़ी कस्बा है।
जीन ने सोमवार को बताया था, कि 40 शव मिले हैं और अभी कई लोग लापता हैं। जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें एक ऐसी जगह भी शामिल थी जहां वे लोग रह रहे थे जो पहले ही दूसरी जगहों पर हिंसा से भागकर आए थे।
अमेरिकी महाद्वीप के सबसे गरीब देश हैती में सालों से राजनीतिक अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाएं, भ्रष्टाचार और शक्तिशाली गैंग की हिंसा का दौर चल रहा है। ये गैंग बड़े पैमाने पर हत्याओं, बलात्कार, लूटपाट और अपहरण के लिए जिम्मेदार हैं। पोर्ट-ऑ-प्रिंस के बड़े हिस्से पर गैंग का कब्जा है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1.1 करोड़ की आबादी वाले इस देश में करीब 15 लाख लोग विस्थापित हैं, जबकि 50 लाख से अधिक खाद्य असुरक्षा की स्थिति से गुजर रहे हैं।
हैती में 2016 के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है। वहां के पिछले राष्ट्रपति, जोवेनेल मोइस की जुलाई 2021 में हत्या कर दी गई थी और उनकी जगह किसी और को नियुक्त नहीं किया गया। यहां दिसंबर 2026 में आम चुनाव होने हैं।
–आईएएनएस
केआर/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App


