काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी, उड़ते विमान से गिरे तीन अफगानी, देखें वीडियो

Summary :

संकटग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानी नागरिक डरे हुए हैं और जल्द से जल्द देश से निकलना चाहते हैं।

संकटग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानी नागरिक डरे हुए हैं और जल्द से जल्द देश से निकलना चाहते हैं। इसी बीच तीन लोगों को देश छोड़ने की जल्दबाजी भारी पड़ गई है। काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले एक विमान में जगह नहीं मिलने पर तीन लोग टायर पकड़कर ही लटक गए।
लेकिन उनकी अफगानिस्तान छोड़ने के सपने की उड़ान उनके गिरने के साथ ही धराशायी हो गई। तीनों के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

हालांकि यह विमान अमेरिका का सैन्य विमान सी 17 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये लोग विमान के टायर के बीच खड़े होकर यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, विमान जैसे ही हवा में पहुंचा ये लोग एक-एक कर नीचे गिर गए।
वही काबुल में बिगड़ते हालात के बीच लूटमार और गोलियां चलने की घटनाएं भी हो रही हैं। एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में अभी तक पांच लोगों को मारे जाने की और कई अन्य के घायल होने खबर है।

Desk Team