व्यक्ति के लिए वरदान साबित हुआ ChatGPT, इस तरह कमा डाले 2 लाख रुपए

Summary :

ChatGPT की मदद से व्यक्ति ने कमाए 2 लाख रुपए

एक Reddit यूजर ने ChatGPT की मदद से अपनी नॉन-रिफंडेबल यात्रा बुकिंग से 2.15 लाख रुपए की राशि वापस पाई। उन्होंने AI से एक इंप्रेसिव लैटर तैयार करवाया जिससे होटल और एयरलाइन ने रिफंड को मंजूरी दी। इस कहानी ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई और ChatGPT की तारीफ की गई।

ChatGPT News: आज के दौर में ChatGPT सिर्फ एक एआई टूल नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक मददगार साथी बन चुका है. हाल ही में एक Reddit यूजर की कहानी इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे चैटजीपीटी की मदद से उन्होंने अपनी नॉन-रिफंडेबल यात्रा बुकिंग से लगभग 2.15 लाख रुपए की रकम वापस पाई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रेडिट यूजर ने एक्सपीडिया के माध्यम से कोलंबिया के मेडेलिन शहर के लिए फ्लाइट और होटल का पैकेज बुक किया था. लेकिन आखिरी समय में उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ी. दुर्भाग्य से, उन्होंने यात्रा बीमा नहीं लिया था और न ही होटल व एयरलाइन किसी भी प्रकार की कैंसिलेशन की अनुमति दे रहे थे.

ChatGPT से मांगी मदद, बदली किस्मत

इस दौरान अपनी स्थिति से परेशान होकर, यूजर ने चैटजीपीटी-4o का सहारा लिया. उन्होंने AI से अनुरोध किया कि वह एक इंप्रेसिव लैटर तैयार करे जिसमें उनकी मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को समझाया जाए और होटल को सहानुभूति के साथ जवाब देने के लिए प्रेरित किया जाए. चैटजीपीटी ने एक संवेदनशील और इंप्रेसिव लैटर तैयार किया. इस लैटर के भेजे जाने के बाद, जहां एक्सपीडिया की नीतियां पहले सख्त थीं, वहीं होटल ने मेडिकल वजहों से पूरी राशि रिफंड कर दी.

एयरलाइन को भी पड़ा झुकना

हालांकि एयरलाइन ने पहले रिफंड देने से इंकार कर दिया था, क्योंकि उनकी पॉलिसी केवल मृत्यु या गंभीर शारीरिक बीमारी पर रिफंड की अनुमति देती थी. इसके बाद, Reddit यूजर ने चैटजीपीटी की मदद से एक और लैटर तैयार करवाया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य की यात्रा पर पड़ने वाली प्रभाव की बात की गई. सिर्फ एक घंटे में एयरलाइन ने रिफंड को मंजूरी दे दी.

भारतीय स्टूडेंट्स को America में पढ़ना मुश्किल! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ा है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ और सवाल

व्यक्ति की यह पोस्ट रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से वायरल हो गई. कई लोगों ने चैटजीपीटी की तारीफ की और कहा कि यह AI को एक पर्सनल वकील की तरह इस्तेमाल करने का बेहतरीन उदाहरण है.

लेकिन हर कोई इस कहानी पर भरोसा नहीं कर रहा. कुछ यूजर्स ने रिफंड के सबूत और ईमेल के स्क्रीनशॉट की मांग की. एक ने लिखा, “अगर यह सच है तो वाकई सराहनीय है, लेकिन इसे साबित करने के लिए स्क्रीनशॉट जरूरी हैं.’

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।