पूर्वी चीन में एक बस के ट्रक से टकराने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार बस में 69 लोग सवार थे। हादसा शनिवार सुबह जिआंगसु प्रांत में एक्सप्रेसवे पर हुआ। उसने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार बस का एक टायर पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ।
आपको बता दें कि चीन में घातक सड़क हादसे आम हैं, क्योंकि यहां यातायात नियमों का अक्सर पालन नहीं किया जाता। अधिकारियों के अनुसार 2015 में देशभर में हुए अनेक सड़क हादसों में 58,000 लोग मारे गए थे। इनमें से 90 प्रतिशत हादसे यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



