चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह रूस के साथ अगले सप्ताह संयुक्त नौसेना अभ्यास करेगा। इस अभ्यास को दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ती करीबी के तौर पर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन ग्वोकियांग ने पत्रकारों के साथ मासिक बातचीत में कहा कि अभ्यास उत्तरी बंदरगाह शहर किंगदाओ में किया जाएगा। सोमवार से शनिवार तक चलने वाले अभ्यास की मुख्य विशेषता पानी के जहाज, पनडुब्बियां और हेलीकॉप्टर होंगे। पिछले साल सितंबर में चीन के लगभग 3,200 सैनिक साइबेरिया में रूस के सबसे बड़े युद्ध अभ्यास में शामिल हुए थे, जिसमें लगभग 300,000 रूसी सैनिकों ने हिस्सा लिया था।
चीन और रूस अगले सप्ताह संयुक्त नौसेना अभ्यास करेंगे
Summary :
चीन के लगभग 3,200 सैनिक साइबेरिया में रूस के सबसे बड़े युद्ध अभ्यास में शामिल हुए थे, जिसमें लगभग 300,000 रूसी सैनिकों ने हिस्सा लिया था।


Download Android App
Download iOS App



