जो बाइडन को अमेरिका का राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति चुने जाने पर चीन ने शुक्रवार को आखिरकार बधाई दी है। इसके साथ ही चीन ने कहा, वह अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करता है। दरअसल, चीन ने कहा था कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और ट्रंप ने हार मानने से इनकार करते हुए कोर्ट जाने का फैसला किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाताओं से कहा, “हम अमेरिकी चुनाव पर अमेरिका के अंदर और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रियाओं पर नजर रख रहे हैं।’’ उनसे जिक्र किया गया था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और विश्व के कई नेताओं ने 77 वर्षीय बाइडन को बधाई दी है।
आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस का एक और एक्शन, माली में अलकायदा से जुड़े कमांडर को किया ढेर
वांग ने कहा, ‘‘हम अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करते हैं और बाइडन तथा हैरिस को बधाई देते हैं और हम समझते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम अमेरिकी कानूनों और प्रक्रियाओं के तहत निर्धारित किए जाएंगे।” चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हार मानने से इनकार किए जाने के बाद चीन ने डेमोक्रेट प्रत्याशी बाइडन को बधाई नहीं दी थी।
वांग ने नौ नवंबर को बाइडन को उनकी जीत पर बधाई देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि अमेरिकी चुनाव के परिणाम देश के कानूनों और प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के चार साल के कार्यकाल में चीन-अमेरिका संबंध सबसे खराब दौर में थे।


Download Android App
Download iOS App


