चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके क्यूबाई समकक्ष ने एक-दूसरे के कम्युनिस्ट देशों के ‘‘मूल हितों’’ का परस्पर समर्थन करने का संकल्प लिया है।क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कानेल बर्मुडेज से शी ने कहा है कि चीन क्यूबा के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय व सहयोग मजबूत करने की उम्मीद करता है।
समाजवाद के रास्ते पर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे
चीन सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में शी के हवाले से कहा गया है कि दोनों देश एक दूसरे की विशेषताओं के साथ समाजवाद के रास्ते पर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।चीन आमतौर पर मूल हितों को अपने दावे वाले क्षेत्रों, खासतौर पर ताईवान पर नियंत्रण के अलावा देश के आर्थिक एवं राजनीतिक विकास लक्ष्यों के रूप में परिभाषित करता है।
हालांकि, चीन सरकार की विज्ञप्ति में कोई विशेष मुद्दा या अन्य देश का उल्लेख नहीं किया गया है।मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के अगले हफ्ते बीजिंग की यात्रा करने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App


