बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति मून जे इन को बधाई संदेश में कहा कि वह आपसी समझ और विश्वास के साथ दोनों देशों के बीच विवादों को समुचित ढंग से हल करने के लिए तैयार है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार श्री जिंनपिंग ने कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया और दोनों देशों के बीच संबंधों को हमेशा काफी महत्व दिया है।
शिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस संदेश में उत्तर कोरिया या अमेरिका की ओर से दक्षिण कोरिया में तैनात मिसाइल रोधी प्रणाली का सीधा उल्लेख नहीं किया गया है।
– रायटर


Download Android App
Download iOS App


