चीन हांगकांग की संकट में घिरीं मुख्य कार्यकारी कैरी लेम को हटाने संबंधी योजना बना रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को यह खबर दी। हांगकांग में लोकतंत्र स्थापित करने के पक्ष में पिछले करीब पांच महीने से विरोध हो रहे हैं। चीन समर्थक नेता को अर्ध स्वायत्त शहर में प्रदर्शनकारियों से लगातार आलोचना झेलनी पड़ी है।
अब तक चीन की केंद्र सरकार लेम और हांगकांग पुलिस को अपना समर्थन देती आई है। प्रदर्शनकारियों को “दंगाई’’ कह कर उसने हिंसा का विरोध भी किया है। लेकिन एक रिपोर्ट की खबर के मुताबिक, चीन की सरकार अब लेम के स्थान पर एक अंतरिम मुख्य कार्यकारी को नियुक्त करने की योजना बना रही है।
INX मीडिया मामला: पी चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत के लिए दी अर्जी
खबर में अनाम सूत्रों का हवाला दिया गया है जो इस योजना से अवगत हैं। हालांकि सूत्रों ने अखबार को बताया कि यह योजना शहर में स्थिति को पहले स्थिर बनाए जाने पर निर्भर करेगी ताकि बीजिंग हिंसा के सामने घुटने टेकता हुआ न प्रतीत हो। लेम के कार्यालय ने खबर पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हांगकांग में पिछले 20 हफ्तों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं । इसका कोई राजनीतिक हल फिलहाल नहीं दिख रहा है तथा हिंसक झड़पें हर महीने बढ़ ही रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



