उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मानना है कि अमेरिका और रूस के साथ चीन को भी वैश्विक स्तर पर हथियारों की रोकथाम की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए। नाटो के उप महासचिव मीरसिया जियोना ने शुक्रवार को हडसन इंस्टीट््यूट में यह बात कही।
श्री जियोना ने कहा, ‘‘ आप तब तक वैश्विक स्तर की उम्मीद नहीं कर सकते जब तक कि अपनी वैश्विक जिम्मेदारियों को न निभाएं। इसलिए हम मानते हैं कि चीन को अब वैश्विक स्तर पर हथियारों पर नियंत्रण के लिए अमेरिका और रूस के साथ मिलकर काम करना चाहिए। हमें चीन को अपनी वैश्विक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना होगा।’’
नाटो के उप महासचिव ने संकेत दिया कि हथियारों पर नियंत्रण प्राप्त करने के तहत चीन की मध्यम दूरी की और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ चीन हथियारों पर नियंत्रण प्राप्त करने की किसी भी संधि का उल्लंघन नहीं कर रहा है, लेकिन एक बड़ सैन्य शक्ति होने के नाते उसकी अधिक जिम्मेदारियां भी हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



