चीन स्थित एप्पल आईफोन के दुनिया के सबसे बड़े कारखाने में कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण लागू प्रतिबंधों के बीच संविदा संबंधी विवाद के चलते पीटा गया और हिरासत में रखा गया। सोशल मीडिया पर बुधवार को पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में यह नजर आ रहा है और कारखाने के कर्मचारियों ने भी यह जानकारी दी।

चीनी सोशल मीडिया पर उपलब्ध झोंगझोउ स्थित कारखाने के वीडियो में नकाब पहने हजारों प्रदर्शनकारी सफेद सुरक्षात्मक सूट पहने पुलिसकर्मियों का सामना करते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा गया और एक अन्य को उसके हाथ पीछे की ओर बांधकर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कहा गया कि ये लोग संविदा के उल्लंघन का विरोध कर रहे थे।
कंपनी ‘फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप’ के संचालक ने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यस्थल में रह रहे थे और उनका बाहर की दुनिया से कोई संपर्क नहीं था। इसके बाद पिछले महीने हजारों कर्मचारी कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा के अपर्याप्त उपायों और बीमार पड़ने वाले सहकर्मियों को कोई मदद नहीं मिलने की शिकायतों के कारण कारखाना छोड़कर चले गए।
एप्पल इंक ने पहले चेतावनी दी थी कि झेंगझोउ कारखाने पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण नए आईफोन 14 मॉडल बाजार में देरी से उपलब्ध होंगे। शहर की सरकार ने कारखाने के चारों ओर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था। फॉक्सकॉन कंपनी ने बताया कि इस कारखाने में 2,00,000 लोग कार्यरत हैं।


Download Android App
Download iOS App



