चीन में भारी बर्फबारी का कहर आज भी जारी रहने से घरों, कृषि भूमि और बिजली सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा। पिछले एक सप्ताह में 21 लोगों की मौत हो गयी और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा न्यूनीकरण के लिए चीन के राष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि सबसे ज्यादा जिआंगसू, हूबेई, हुनान, शांक्सी प्रांत नगरपालिका क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, आयोग ने कहा कि 3700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया और 14000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत हुयी। भीषण बर्फबारी से 700 से ज्यादा मकान गिर पड़ और तकरीबन 2800 मकानों को नुकसान हुआ। प्रतिकूल मौसम के कारण 233100 हेक्टेयर कृषिभूमि प्रभावित हुयी जबकि 8100 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुयी। इस तरह 5.5 अरब युआन (8.54 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ। उत्तरपूर्वी लिआओनिंग प्रांत में 19 एक्सप्रेसवे को कल रात बर्फबारी शुरू होने के बाद बंद कर दिया गया अथवा यातायात को नियंत्रित किया गया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



