न्यूयार्क : न्यूयार्क में ट्रंप टावर की हीटिंग और वातानुकूलन प्रणाली में आग से दो लोग घायल हो गए और इमारत में धुआं भर गया। न्यूयार्क के दमकल विभाग ने कहा कि इमारत में सुबह सात बजे के करीब आग लगी। यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घर और कारोबारी दफ्तर है। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हुआ। मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया। राष्ट्रपति के बेटे एरिक ने ट्वीट में असाधारण कायो’ के लिए दमकलकर्मियों का शुक्रिया अदा किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



