दो महीने से लापता चीन के दिग्गज ई-कॉमर्स कारोबारी जैक मा बुधवार को पहली बार दुनिया के सामने आए हैं। अलीबाबा समूह पर चीन के शिकंजे के बाद से ही जैक लापता थे, जिसके बाद खबरें सामने आए थीं कि चीनी सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपने एक ऑनलाइन वीडियो के जरिए चुप्पी तोड़ी है।
जैक मा ने 50 सेंकेड के वीडियो में अपनी परोपकार संस्था द्वारा समर्थित शिक्षकों को बधाई दी और सार्वजनिक जीवन से अपनी अनुपस्थिति तथा नियामकों द्वारा अलीबाबा समूह या आंट ग्रुप की जांच का कोई जिक्र नहीं किया। इस वीडियो को चीन के कारोबारी समाचार चैनलों और अन्य वेबसाइट पर प्रसारित किया गया।
आमतौर पर मिलनसार और मीडिया के बीच रहने वाले जैक मा को आखिरी बार 25 अक्टूबर को शंघाई सम्मेलन सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इस दौरान मा ने चीन के वित्तीय नियामकों की आलोचना की थी। इसके बाद चीन के नियामकों ने अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ एकाधिकार-रोधी जांच शुरू की। नियामकों ने अलीबाबा से जुड़े ऑनलाइन वित्तीय प्लेटफार्म के शेयर बाजार में प्रवेश को भी स्थगित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



