रूस के निचले सदन ने बुधवार को संवैधानिक सुधार प्रस्ताव को पारित कर दिया, जिसके तहत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कार्यकाल दो बार के लिए और बढ़ सकता है।
‘स्टेट ड्यूमा’ के 383 सांसदों ने संवैधानिक सुधारों के पक्ष में मतदान किया। वहीं 43 सांसद अनुपस्थित रहे जबकि किसी ने भी इसके विरोध में मत नहीं दिया। इन संशोधनों को अब ऊपरी सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ में पारित होना है और फिर 22 अप्रैल को लोग इसके लिए मतदान करेंगे।
पुतिन ने जनवरी में इन सुधारों का प्रस्ताव रखा था। वहीं वह लगातार इस बात से इनकार कर रहे हैं कि इसका उनके सत्ता में बने रहने से कोई लेना-देना है।राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के चौथे और अंतिम कार्यकाल का अंत 2024 में हो रहा है। वहीं मंगलवार को एक और संशोधन पेश किया गया, जो कि राष्ट्रपति के कार्यकाल के समय में फेरबदल करता है।
संवैधानिक अदालत के इसकी अनुमति देने के बाद पुतिन एक बार फिर चुनाव लड़ पाएंगे। रूसी एजेंसियों के अनुसार ड्यूमा के स्पीकर व्याचेसलाव वोलोदिन ने बुधवार को मतदान के बाद कहा कि परिवर्तन ‘‘ न्यायसंगत नहीं हैं … वे योजना बनाते हैं … देश के विकास की रणनीति के लिए।’’


Download Android App
Download iOS App


