China: चीन में नवीन ऊर्जा वाहन के विकास को न सिर्फ सरकारी विभाग, बल्कि उद्यम भी सक्रियता से बढ़ाते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन और पुराने के बदले नए वाहनों के तरीके से कारों की खपत बढ़ रही है।
Highlights:
- नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के सहारे नवीन ऊर्जा वाहनों की खपत बढ़ी
- इस साल पुराने के बदले नए वाहन खरीदने को प्राथमिकता
- नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज विकास
तोंगफंग मोटर के अधीनस्थ 50 से अधिक मॉडल के कार
चीन की तोंगफंग मोटर कंपनी ने सबसे पहले पूरे देश में पुराने वाहनों से नये वाहन बदलने का कदम उठाया। इससे उपभोक्ता को तोंगफंग मोटर के अधीनस्थ 50 से अधिक मॉडल के कार खरीदने में छूट मिलती है। ऑनलाइन प्लेटफोर्म जेडी डॉट कॉम ने 16 मार्च को कार खपत बढ़ाने के लिए 50 कार ब्रांडों के साथ 50 करोड़ युआन तक सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की।
इस साल पुराने के बदले नए वाहन खरीदने को प्राथमिकता
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस साल पुराने के बदले नए वाहन खरीदने को प्राथमिकता दी जाएगी। संपूर्ण उद्योग श्रृंखला और पूरी प्रक्रिया में नवीन ऊर्जा वाहन के बाजार का विस्तार किया जाएगा। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के सहारे नवीन ऊर्जा वाहन की खपत बढ़ाई गई। इससे पहले एक पारंपरिक ईंधन वाहन बनाने में लगभग 200 चिप्स की आवश्यकता होती थी, अब एक स्मार्ट नवीन ऊर्जा वाहन को 1,000 से अधिक चिप्स की जरूरत है।
नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज विकास
नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज विकास से चिप्स की क्षमता उन्नत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव दिया जाएगा। चीन दुनिया में नवीन ऊर्जा वाहन का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। दुनिया भर में नवीन ऊर्जा वाहन के उत्पादन और बिक्री में चीन का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। चीनी उद्यम अंतर्राष्ट्रीय बाजार के विस्तार में लगातार प्रयास करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



