सीएमजी ने ‘विनिंग इन एआई प्ल्स’ कार्यक्रम के दूसरे सीजन के फाइनल का आयोजन किया

Summary :

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और हांगचो शहर की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बड़े पैमाने पर वृत्तचित्र वेंचर कैपिटल कार्यक्रम ‘विनिंग इन एआई प्लस’ के दूसरे सीजन का भव्य समापन और वार्षिक समारोह चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चीन की ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लस’ रणनीति का बारीकी से अनुसरण करता है, वैश्विक परिप्रेक्ष्य का उपयोग करते हुए एआई क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं और नवोन्मेषी परियोजनाओं की खोज करता है और उद्यमियों को अपने सपनों को प्रदर्शित करने के लिए एक नवोन्मेषी सेवा मंच प्रदान करता है। कई…

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और हांगचो शहर की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बड़े पैमाने पर वृत्तचित्र वेंचर कैपिटल कार्यक्रम ‘विनिंग इन एआई प्लस’ के दूसरे सीजन का भव्य समापन और वार्षिक समारोह चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम चीन की ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लस’ रणनीति का बारीकी से अनुसरण करता है, वैश्विक परिप्रेक्ष्य का उपयोग करते हुए एआई क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं और नवोन्मेषी परियोजनाओं की खोज करता है और उद्यमियों को अपने सपनों को प्रदर्शित करने के लिए एक नवोन्मेषी सेवा मंच प्रदान करता है।

कई दौर की प्रतियोगिता के बाद, 1000 से अधिक प्रतिभागी कंपनियों में से 20 एआई नवप्रवर्तक फाइनल में पहुंचे। भव्य समारोह की शाम को, अंततः शीर्ष दस एआई नवप्रवर्तकों का चयन किया गया।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में एक निवेश हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया गया, जहां कई प्रमुख घरेलू निवेश संस्थानों ने एआई नवप्रवर्तक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ रणनीतिक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप कुल 1.23 अरब युआन के 36 निवेश प्रस्ताव आए और 13 एआई कंपनियों ने हांगचो में परिचालन स्थापित करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.