अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या सोमवार को 2.9 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इसका खुलासा किया है।सीएसएसई के आंकड़ों के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी में अपनी रिपोर्ट में बताया, अमेरिका में कोविड-19 के मामलों और इससे हुई मौतों की संख्या क्रमश: 29,000,012 और 525,046 है।
यूएस राज्यों में कैलिफोर्निया में सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं, जो कि इस वक्त 3,599,689 है। टेक्सास में 2,695,653 मामलों की पुष्टि हुई है, इसके बाद फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और इलिनॉयास से क्रमश: 1,944,995, 1,694,651 और 11 से अधिक दर्ज हुए हैं।
अन्य जिन राज्यों में मामलों की संख्या 650,000 से अधिक हैं उनमें जॉर्जिया, ओहाइयो, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलाइना, एरिजोना, न्यू जर्सी, टेनेसी, इंडियाना और मिशिगन शामिल हैं।
अमेरिका दुनिया भर के अन्य देशों के मुकाबले कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां मामलों और मौतों की संख्या सर्वाधिक है। पूरे विश्व में कोरोना के जितने भी मामले हैं उनका 25 प्रतिशत यहीं से है और जितनी भी मौतें दर्ज हुई हैं उनका 20 प्रतिशत अकेले अमेरिका से दर्ज है।


Download Android App
Download iOS App



