पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 16.71 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 34.6 लाख लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण मामलों और मरने वालों की संख्या 167,112,793 और 3,469,530 हैं।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की क्रमश: संख्या 33,141,158 और 590,516 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 26,752,447 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले देशों मे ब्राजील (16,120,756), फ्रांस (5,667,330), तुर्की (5,194,010), रूस (4,952,412), यूके (4,480,760), इटली (4,194,672), जर्मनी (3,659,990), स्पेन (3,647,520), अर्जेंटीना (3,562,135) और कोलंबिया (3,249,433) हैं। ब्राजील 449,858 लोगों की मौत के साथ इस महामारी से हुई मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत (303,720), मैक्सिको (220,493), ब्रिटेन (127,986), इटली (125,335), रूस (116,812) और फ्रांस (108,819) वे देश हैं, जहां अब तक 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App


