दुनिया के लगभग हर देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बरकरार है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.06 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 955,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने रविवार को दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 30,674,077 हो गई और इससे हुई मौतों की संख्या 955,440 तक पहुंच गई। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 6,764,780 और उससे हुई 199,258 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला देश है। वहीं भारत वर्तमान में 5,308,014 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 85,619 हो गई।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के सबसे अधिक मामलों की ²ष्टि से अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,528,240), रूस (1,092,915), पेरू (756,412), कोलम्बिया (750,471), मेक्सिको (694,121), दक्षिण अफ्रीका (659,656), स्पेन (640,040), अर्जेंटीना (622,934), फ्रांस (467,552), चिली (444,674), ईरान (419,043), ब्रिटेन (392,844), बांग्लादेश (347,372), सऊदी अरब (329,271) और इराक (315,597) हैं। वर्तमान में संक्रमण से हुई सबसे अधिक मौतों के मामले में ब्राजील 136,532 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है। व
हीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (73,258), ब्रिटेन (41,848), इटली (35,668), फ्रांस (31,257), पेरू (31,283), स्पेन (30,495), ईरान (24,118), कोलम्बिया (23,665), रूस (19,128), दक्षिण अफ्रीका (15,940), अर्जेंटीना (12,799), चिली (12,254) और इक्वाडोर (11,084) हैं।


Download Android App
Download iOS App



