पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 19 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 40.8 लाख से ज्यादा जाने गई हैं और 3.61 अरब से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। ये
आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 190,359,539, 4,088,092 और 3,619,607,690 है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 34,079,069 और 609,018 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 31,106,065 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,376,574), फ्रांस (5,929,929), रूस (5,884,593), तुर्की (5,522,039), यूके (5,455,043), अर्जेंटीना (4,756,378), कोलंबिया (4,639,466), इटली (4,287,458) , स्पेन (4,100,222), जर्मनी (3,752,236) और ईरान (3,523,263) हैं। कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 542,214 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।
भारत (413,609), मैक्सिको (236,240), पेरू (195,047), रूस (145,975), यूके (128,985), इटली (127,867), कोलंबिया (116,307), फ्रांस (111,662) और अर्जेंटीना (101,549) मरने वालों की संख्या 100,000 से ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



