कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से जूझ रहा ईरान के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान के लिए मानवीय सहायता करने की अपील की है। ईयू ने सोमवार को समुदाय से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ ईरान की जंग में मदद के लिए मानवीय सहायता भेजे और दलील दी कि इससे अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा।
ईयू मानवीय सहायता के तौर पर ईरान को दो करोड़ यूरो की मदद भेजने की तैयारी कर रहा है। ईरान में नए कोरोना वायरस के कारण 1,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। ईयू के मुख्य राजनयिक जोसप बोरेल ने कहा कि ब्रसेल्स ईरान और वेनेजुएला द्वारा किए गए मदद के अनुरोध का समर्थन करेगा।
ईयू के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद उन्होंने कहा, “हम इन देशों के अनुरोध का समर्थन करने जा रहे हैं जो बेहद मुश्किल दौर में हैं, खास तौर पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण अपना तेल नहीं बेच पाने की वजह से।”


Download Android App
Download iOS App



