कोरोना वायरस के प्रकोप से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और जरूरी सामानों के हुए नुकसान के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ”आपूर्ति” को लेकर कई देशों पर निर्भर है और उन्होंने भारत के अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी से बात की है।गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस अबतक 4,200 लोगों की जान ले चुका है और 107 देशों तथा क्षेत्रों में 117,330 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित कर चुका है।
नेतन्याहू ने बुधवार को कहा, ”मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है। हम विभिन्न सामानों की आपूर्ति को लेकर कई देशों पर निर्भर हैं। हम हर समय इसपर नजर बनाए हुए हैं।”हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट नहीं किया कि नेतन्याहू और मोदी के बीच किस विषय पर बातचीत हुई।
कोरोना वायरस का कहर जारी, लखनऊ से वायरस का पहला मामला आया सामने
इजराइल के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनौतियों के बीच आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिये 10 करोड़ एनआईएस (2.86 अरब डॉलर) के पैकेज की घोषणा की है।उन्होंने कहा, ”इजराइल की अर्थव्यवस्था कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। बेरोजगारी कम है, विकास दर ऊंची है।”नेतन्याहू ने कहा, ”हालांकि, ”हमारे यहाँ एक बड़ी चुनौती है जिसे हम सभी महसूस कर रहे हैं और जिसे हम सभी जानते हैं। हमें लगता है कि हम


Download Android App
Download iOS App



