चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को दो हजार के पार चली गई जो रेखांकित करना है कि संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में कुल 105 नये मामले सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 2,039 तक पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक सबसे अधिक मामले पंजाब से आए हैं जहां पर कुल 708 कोरोना वायरस संक्रमितों का पता चला है। वहीं सिंध में 676, खैबर पख्तूनख्वा में 253, बलूचिस्तान में 158, गिलगित बाल्तिस्तान में 184, इस्लामाबाद में 54 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह मामले सामने आए हैं।
निजामुद्दीन : मरकज से निकाले गए कुल 2361 लोग, पिछले 36 घंटे चला ऑपरेशन
मंत्रालय ने बताया कि अबतक कोरोना वायरस से 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 82 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 12 लोगों की हालत नाजुक है। संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि आंशिक बंदी सहित तमाम उपाय वायरस को फैलने से रोकने में अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान के अधिकारी संक्रमण को फैलने से रोकने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं और लोगों से आपात स्थिति को छोड़ घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं लेकिन कई शहरों में इसका बहुत कम असर देखने को मिल रहा है। लोग सड़कों पर घूम रहें हैं और अधिकारी उन्हें घरों में रहने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री इमरान खान प्राणघातक वायरस के संक्रमण से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय कोर समिति की बैठक करने वाले हैं। कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यव्स्था के समक्ष उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए वह 1,200 अरब पाकिस्तानी रुपये के पैकेज की घोषणा कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



