दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 43.28 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 59.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 10.46 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 432,816,460, 5,936,924 और 10,461,731,731 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 78,883,101 और 947,417 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश
कोरोना से 42,894,345 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 513,226 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 28,679,671 मामले आ चुके हैं जबकि 648,496 लोगों की मौत हुई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (22,765,934), यूके (18,938,546), रूस (15,819,594), जर्मनी (14,504,870), तुर्की (13,841,889), इटली (12,693,320), स्पेन (10,977,524), अर्जेटीना (8,887,973), ईरान (7,023,904), नीदरलैंड (6,242,891), कोलंबिया (6,058,715), पोलैंड (5,637,646), मैक्सिको (5,473,489) और इंडोनेशिया (5,457,775) हैं।
जिन देशों में 100,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं, उनमें रूस (342,397), मैक्सिको (317,303), पेरू (210,116), यूके (161,797), इटली (136,166), इंडोनेशिया (147,586), कोलंबिया (138,501), फ्रांस (138,972), ईरान (136,166), अर्जेटीना (125,958), जर्मनी (122,634), यूक्रेन (112,459) और पोलैंड (111,056) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



