दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 47.06 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 60.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि 10.79 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 470,646,813, 6,077,482 और 10,795,324,448 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,728,165 और 971,162 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 43,007,841 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 516,479 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 29,637,814 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 657,495 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (24,323,239), यूके (20,243,940), जर्मनी (18,730,442), रूस (17,327,694), तुर्की (14,693,917), इटली (13,861,743) और स्पेन (11,324,637) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (357,234), मैक्सिको (322,072), पेरू (211,814), यूके (164,099), इटली (157,785), इंडोनेशिया (153,738), फ्रांस (153,738), ईरान (139,610), कोलंबिया (139,452), अर्जेटीना (127,494), जर्मनी (126,920), पोलैंड (114,218), यूक्रेन (112,459) और स्पेन (101,703) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



