विरोध प्रदर्शनों के बीच बगदाद में कर्फ्यू की अवधि कम की गई

Summary :

इराक की राजधानी बगदाद में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रहने के बीच इराकी अधिकारियों ने बगदाद में कर्फ्यू को छह से घटाकर चार घंटे का कर दिया है।

इराक की राजधानी बगदाद में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रहने के बीच इराकी अधिकारियों ने बगदाद में कर्फ्यू को छह से घटाकर चार घंटे का कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बगदाद प्रांत की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बगदाद ऑपरेशन कमांड (बीओसी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नए कर्फ्यू को देर रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित करने का निर्णय लिया गया, जबकि पहले लगाया गया कर्फ्यू 28 अक्टूबर को मध्यरात्रि से शुरू हुआ था। 
बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के घर लौटने के लिए ज्यादा समय देने के लिए कर्फ्यू के घंटे कम करने का फैसला लिया गया है। 25 अक्टूबर से, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में कम से कम 82 लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। सार्वजनिक सेवाओं की कमी और रोजगार के अवसरों में कमी के चलते लोगों में नाराजगी के कारण राजधानी और इराक के अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

पाक PM इमरान खान ने कहा- करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है

Desk Team