दक्षिण कोरिया में 175 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक जेजू एयर यात्री जेट मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जेजू एयर B737-800 विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया था जिसके बाद विमान के लैंडिग गियर में खराबी आ गई थी। रनवे में लैंड करते समय लैंडिग गियर ना खुलने के कारण विमान रनवे में फिसलकर एक दिवार से टकरा गया था जिससे विमान में आग लग गई थी और 179 लोग मारे गए थे। अब विमान हादसे की जांच के लिए दक्षिण कोरियाई सरकार ने घोषणा की कि वह दुर्घटनाग्रस्त जेजू एयर विमान से डेटा रिकॉर्डर को विश्लेषण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका भेजेगी।
क्या कहा दक्षिण कोरियाई सरकार ने
भूमि,अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि उड़ान रिकॉर्डर को स्थानांतरित करने की समय सीमा, अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) से निर्धारित की जाएगी। मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेजू एयर B737-800 विमान के मलबे से उड़ान रिकॉर्डर बरामद किया गया है, जिसके बाहरी हिस्से में क्षति पाई गई। इस क्षति में डेटा भंडारण इकाई को पावर स्रोत से जोड़ने वाला कनेक्टर भी गायब है। मंत्रालय में विमानन नीति प्रभाग के निदेशक जू जोंग-वान ने कहा, हमने निर्धारित किया है कि यहां क्षतिग्रस्त विमान में डेटा रिकॉर्डर से डेटा निकालना संभव नहीं है। इसलिए हमने NTSB के साथ इसे अमेरिका भेजने और वहां इसका विश्लेषण करने के लिए सहमति व्यक्त की है।
अमेरिकी टीम ने शुरु की जांच
बता दे की संयुक्त राज्य अमेरिका की एक टीम दक्षिण कोरिया पहुंचकर मुआन में भूमि, अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के नेतृत्व में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक संयुक्त ऑन-साइट जांच के दौरान, जांचकर्ताओं ने एक नेविगेशन सिस्टम पर ध्यान केंद्रित किया जो विमान लैंडिंग में सहायता करता है, जिसे लोकलाइज़र के रूप में भी जाना जाता है। मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कंक्रीट संरचना पर स्थापित लोकलाइज़र को जेजू एयर दुर्घटना की गंभीरता को बढ़ाने के लिए दोषी ठहराया गया है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि दक्षिण कोरिया के मुआन क्षेत्र में विमान दुर्घटना के बाद 179 लोग मारे गए और 181 में से दो लोगों को बचा लिया गया।


Download Android App
Download iOS App




