दुनिया भर में कोरोना वायरस के चलते मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस से अब तक दुनिया भर में 16 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ईरान में भी इस वायरस के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ईरान में पिछले 24 घंटे 122 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ ईरान में वायरस के चलते कुल मौतों का आंकड़ा 1934 हो चुका है।
ईरान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क एवं सूचना केंद, के प्रमुख कियानुश जहानपुर ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1762 नए मामले दर्ज किए गए है। और इस तरह कोरोना वायरस से संक्रमितों की 24811 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक इस वायरस से संक्रमित 8913 लोग उपचार के बाद ठीक हो गये हैं।
उन्होंने बताया कि इस संक्रमण के लिए अब तक 4.1 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। जहानपुर ने बताया कि देश में इस वायरस से संक्रमितों की औसत उम, 59 वर्ष और मरने वालों की औसत उम, 64 वर्ष हैं। ईरान इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



