Coronavirus : चीन में मरने वालों की संख्या 2,200 पार, 75,000 मरीजों के संक्रमण की पुष्टि

Summary :

स्वास्थ्य आयोग ने कहा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को 31 प्रांतों से मिली सूचना के अनुसार लगभग 75,465 मरीजों में अब तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

चीन के वुहान में तेजी से फैले कोरोना वायरस का आतंक तेजी से बढ़ते जा रहा है। इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 2,236 हो गई है वहीं 75,465 मरीजों के संक्रमण का मामला भी सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य आयोग ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को 31 प्रांतों से मिली सूचना के अनुसार लगभग 75,465 मरीजों में अब तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 54,965 लोग अभी भी बीमार हैं, जिसमें से 11,633 मरीजों की हालत नाजुक है। 2,236 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं 18,264 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।’’

कर्नाटक : असदुद्दीन ओवैसी की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली युवती गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

बता दें कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में पिछले वर्ष दिसंबर के आखिर में सामने आया था। मौजूदा समय में यह संक्रमण भारत सहित दुनिया के 25 से अधिक देशों में फैल चुका है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी के आखिर में इस घातक विषाणु के प्रकोप को देखते हुए वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी। 

Desk Team