अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केवल दो दिन की भारत यात्रा पर जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ‘बेजोड़’ व्यापार समझौता’ हो सकता है। ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, ‘‘ हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसी प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हो सकता है कि हम इसे धीमा करें या इसे चुनाव के बाद करें। मेरा मानना है कि ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।’’
ट्रंप ने कहा, ‘‘ हम तभी समझौता करेंगें जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं।’’ भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है।


Download Android App
Download iOS App



