24 फरवरी: चीन में महामारी बन चुके कोरोना वायरस से 150 और लोगों की मौत होने के बाद इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 2,592 हो गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने बताया कि 150 में से 149 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है, जहां इस वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है। आयोग ने 409 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि भी की, जिनमें से अधिकतर हुबेई प्रांत में हैं।
कोरोना से चीन के वुहान में रविवार को 96 लोगों की मौत हुई, जबकि वहां 630 नए कन्फर्म केस सामने आए। इस तरह दिसंबर से अब तक सिर्फ वुहान में 64,084 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
इस बीच वुहान में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी होने वाले कुछ लोगों में भी दोबारा कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके बाद सरकार ने अब कोरोना से संक्रमित लोगों को इलाज के बाद 14 दिनों के लिए वुहान से बाहर जाने की सलाह दी है।
WHO के विशेषज्ञों की एक टीम ने इस वायरस के बारे में विस्तृत जांच के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया। ऐसा माना जाता है कि वायरस गत वर्ष दिसंबर में कथित तौर पर एक ‘सीफूड’ बाजार से फैला।
उसने बताया कि इस दल ने तोंग्जी अस्पताल, अस्थायी अस्पताल बनाए गए वुहान स्पोर्ट्स सेंटर और रोग नियंत्रण और रोकथाम के प्रांतीय केन्द्रों का दौरा किया और चिकित्सीय जांच के अलावा इसको नियंत्रित करने और रोकने के तरीकों के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा था कि कोरोना वायरस देश का सबसे बड़ा जन स्वास्थ्य आपातकाल है। शी ने कोविड-19 प्रकोप की रोकथाम और नियंत्रण के लिये प्रयास दोगुने करने को लेकर बुलाई गई बैठक में कहा था , ” यह तेजी से और दूर तक फैलने वाला वायरस है और इस पर नियंत्रण पाना तथा इसे रोकना बहुत मुश्किल काम है।”
सिंगापूर में कोरोना वायरस से 50 लोग चपेट में आए।
कोरोना वायरस ने अब सिंगापुर में भी धावा बोल दिया है। चीन के बाद सबसे ज्यादा मरीज सिंगापुर में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



