बैंकाक : थाईलैंड सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाते हुए मंगलवार को आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दी। दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड में सैकड़ों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने कहा उनके मंत्रिमंडल ने गुरुवार से एक महीने तक चलने वाले आपातकाल को मंजूरी दी। इस कदम से सरकार को वह सारे अधिकार मिल जाएंगे जो सामान्य रूप से उसके पास नहीं होते। इनमें कर्फ्यू लगाना, मीडिया पर अंकुश, जनसभा को तितर बितर करना और आदेश का पालन कराने के लिए सेना की तैनाती शामिल है।
प्रयुथ ने एक संक्षिप्त टीवी संबोधन में जनता से शांत रहने का आग्रह किया और सोशल मीडिया का दुरुपयोग और जमाखोरी न करने की चेतावनी दी। थाईलैंड में मंगलवार को संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 827 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



