पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच गिलगित बाल्टिस्तान में 12 दिनों से प्रदर्शन

Summary :

पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।आर्थिक, बाढ़, आटा और खाद्य संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने एक नई मुसीबत सामने खड़ी हो गई है। पाकिस्तान चारों ओर से परेशानियों से घिरा हुआ है।

पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।आर्थिक, बाढ़, आटा और खाद्य संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने एक नई मुसीबत सामने खड़ी हो गई है। पाकिस्तान चारों ओर से परेशानियों से घिरा हुआ है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  के गिलगित बाल्टिस्तान एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है।  
दरअसल, पाकिस्तान सरकार की भेदभावपूर्ण और दमनकारी नीतियों से यहां के लोग काफी नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने अपना शोषण किए जाने से तंग आकर भारत के लद्दाख में साथ आने की मांग की है।  गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  वीडियोज में देखी जा सकती है।
12 दिनों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
 12 दिनों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने देश में गेहूं समेत अन्य खाद्य सामाग्री पर सब्सिडी की बहाली, लोड-शेडिंग, अवैध जमीन पर कब्जा और क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों के शोषण जैसे कई मुद्दों को उठाया है। अक्सर खबरें आती रहती हैं कि पाकिस्तान की लेना ने गिलगित बाल्टिस्तान की जमीन और संसाधनों पर जबरदस्ती का कब्जा कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान सेना और सरकार के खिलाफ लंबे समय से विरोध हो रहा है। यहां पर जमीन का मुद्दा कई दशकों से बना हुआ है।

Desk Team