China Nepal Relation: अंतरराष्ट्रीय बदलाव के बावजूद चीन और नेपाल के संबंध मित्रतापूर्ण – राष्ट्रपति चिनफिंग

Summary :

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कहा कि नेपाल और चीन एक दूसरे का सम्मान व समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बदलाव आने के बावजूद दोनों देशों के संबंध मित्रवत संबंध है।

चिनफिंग ने नेपाल के संविधान एवं राष्ट्रीय दिवस जो 20 सितंबर को मनाया जाता है पर अपनी शुभकामनाएं नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को दी। उन्होंने विचार व्यक्त किया कि नेपाल और चीन के बीच राजनीतिक विश्वास और सदियों पुरानी दोस्ती दिन पर दिन गहरी हो रही है।
नेपाल और चीन एक दूसरे का सम्मान एवं समर्थन करते हैं – चिनफिंग
चीन के राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि नेपाल और चीन एक दूसरे का सम्मान एवं समर्थन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बदलाव के बावजूद उनकी मित्रता यथावत है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चिनफिंग ने कहा, ‘‘ दोनों पड़ोसी ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव’ के सिद्धांत पर निर्माण कर कोविड-19 द्वारा पेश आई चुनौतियां का सामना कर रहे हैं।’’

Desk Team