Dhaka Hindu Protest in Bangladesh: बांग्लादेश का ढाका “जय श्री राम के नारे” से गूंज उठा है जहां भगवान राम की प्रतीमा का अपमान और 81 फीट ऊंची मूर्ति के प्रोजेक्ट को रोकने पर हजारों हिंदू सड़क पर उतर आए है और विशाल मशाल जुलूस के साथ “जय श्री राम के नारे” भी लगाए गए। बता दें कि भगवान राम की प्रतिमा का अपमान करने के बाद यह विरोध तेज हो गया है और लगातार बढ़ता जा रहा है।
dhaka Hindus Protest: तस्वीर का अपमान किया

बांग्लादेश में धार्मिक अपमान को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। गाइबांधा जिले में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने के विरोध में एक प्रदर्शन के दौरान कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने तस्वीर का अपमान किया। साथ ही प्रस्तावित मूर्ति का निर्माण भी रुका हुआ है जिसके चलते हजारों हिंदुओं ने हाथों में मशालें लेकर ढाका में मार्च किया और जय श्री राम के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मूर्ति के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Hindus Protest in Bangladesh: धार्मिक भावनाओं को ठेस

गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला में स्थित श्रीश्री राधागोविंद और काली मंदिर परिसर में भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई। यह आदेश वहां के अधिकारियों ने दिया। बता दें कि इससे पहले देश के प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार संगठन बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन एकता परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।


Download Android App
Download iOS App




