उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका या अन्य किसी देश को निशाना बनाकर नहीं दागी थी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण दिया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार रात जापान समुद, की ओर एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
बुधवार को प्योंगयांग ने पुष्टि की कि उसने पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसे लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तर कोरिया से आग्रह किया है कि वह आगे ऐसा करने से बचें और प्रक्षेपण के बाद आपस में एक बार विषय पर बात करना बेहतर होगा। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा है,‘‘हाल ही में किए गए परीक्षण के दौरान न तो अमेरिका की तरफ हमाराध्यान था और न ही हमारा अमेरिका को निशाना बनाने का कोई मकसद था।
इसकी योजना पूरी तरह से देश की रक्षा करने के लिए बनाई गई थी इसलिए अमेरिका को इसे लेकर फिक्र करने या परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।‘‘ मंत्रालय ने कहा कि इस परीक्षण का मकसद किसी अन्य देश को नुकसान पहुंचाना भी नहीं था, बल्कि यह अपनी आत्मरक्षा के लिए किया गया एक अभ्यास था।


Download Android App
Download iOS App


