बॉलीवुड एक्टर शाहरुख आज अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल गए थे। इसी बीच अब शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन कर रही है। माना जा रहा है कि एनसीबी की टीम आज शाहरुख के घर की छानबीन करेगी। आपको बता दे, 20 अक्तूबर को क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान की की जमानत की याचिका को सेशंस कोर्ट ने आज खरिज कर दिया था। आर्यन के वकील ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर 26 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुनवाई होगी। जिसका मतलब है कि आर्यन को 26 अक्टूबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं शाहरुख खान के अलावा एनसीबी की एक टीम चंकी पांडेय की बेटी अन्नया पांडे के घर भी पहुंची हैं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा है। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई है। मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि एनसीबी की यह रेड आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़ी हुई हो सकती है। अनन्या, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। कहा जा रहा है कि एनसीबी ने अनन्या पांडे का फ़ोन भी जब्त कर लिया है।

दरअसल, एनसीबी के हाथ आर्यन खान और एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं। वही अब अनन्या पांडे से आज एनसीबी तीखे सवाल- जवाब देगी। आज अनन्या को एनसीबी के सारे सवालो के बाद अपने आपको बेकसूर साबित करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



