Donald Trump on Xi Jinping : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 3 दिवसीय चीन यात्रा पर गए हैं, आज अंतिम दिन है. यात्रा का मूल व्यापार पर केन्द्रित है. इस बीच दोनों नेताओं के बीच चल रही चर्चा वैश्विक मुद्दे बन रहे हैं.
इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘अमेरिका पतन की ओर जा रहा है’. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रतिक्रया आई है. ट्रम्प ने कहा, ‘शी जिनपिंग का यह आकलन ‘100 प्रतिशत सही’ है कि अमेरिका पतन की ओर था लेकिन उनकी यह टिप्पणी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के संदर्भ में थी.
बता दें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) चीन दौरे पर थे, अब वे अमेरिका रवाना हो चुके हैं. इन दिनों में कई अहम् चीजों पर सहमती बनी है. जानकारी के अनुसार ट्रंप और जिंनपिंग के बीच फोकस ट्रेड रीसेट, टैरिफ, मार्केट एक्सेस, सप्लाई चेन, रेयर अर्थ एक्सपोर्ट और टेक्नोलॉजी सहयोग के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई.
US China Summit : सोशल मीडिया ट्रुथ पर दिया जवाब

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘जब राष्ट्रपति शी (Xi Jinping) ने बड़ी शालीनता से अमेरिका को संभवत: पतन की ओर अग्रसर राष्ट्र बताया तो उनका इशारा सुस्त जो बाइडन और बाइडन प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हमें हुए भारी नुकसान की ओर था और इस मामले में वे 100 प्रतिशत सही थे।’
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ‘खुली सीमाओं, उच्च करों, ट्रांसजेंडर नीति, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, विविधता-समानता-समावेश (डीईआई), खराब व्यापार समझौतों, बेलगाम अपराध और ऐसी ही कई अन्य चीजों से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उनके प्रशासन के पहले 16 महीनों में अमेरिका ने ‘अविश्वसनीय प्रगति’ देखी है और उन्होंने रिकॉर्ड शेयर बाजारों, सैन्य सफलताओं, फिर से मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते रोजगार बाजार का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी.
शी ने ताइवान मुद्दे पर ट्रंप को चेतावनी दी
वहीँ, व्यापार, ईरान युद्ध, और ऊर्जा सुरक्षा जैसे व्यापक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बीच चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान मुद्दे को गलत तरीके से संभालने से दोनों देशों के बीच ‘टकराव और यहां तक कि संघर्ष’ की स्थिति पैदा हो सकती है.
दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं. हाल के साल में यह रिश्ते तब और खराब हुए जब ट्रम्प ने टैरिफ जैसी घोषणाएं की. दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद पैदा हुआ और यह विवाद पूरे विश्व में फैला.
दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि वैश्विक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए होर्मुज को खोलना आवश्यक है. बीजिंग में लगभग दो घंटे तक हुई वार्ता के पहले दौर के समापन के बाद, ट्रंप ने जिनपिंग और उनकी पत्नी को 24 सितंबर को वाइट हाउस में आमंत्रित किया है.
यह भी पढ़ें – जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की


Download Android App
Download iOS App



