अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पुलवामा हमले को ‘खौफनाक स्थिति’ करार दिया और कहा कि वह इस मामले पर रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं और एक बयान जारी करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
इससे अलग, विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने भारत के प्रति पुरजोर समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान को 14 फरवरी को हुए हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिये कहा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि आत्मघाती हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और बेहतर होगा कि दोनों एशियाई देश मिलकर रहें।
पुलवामा हमले पर बोले इमरान खान- सबूत दो कार्रवाई की गारंटी मैं लेता हूं
ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”मैंने देखा है। मुझे इस मामले पर बहुत सारी रिपोर्ट मिल रही हैं। हम उचित समय पर इस पर बात करेंगे। बहुत अच्छा होगा कि वे (भारत और पाकिस्तान) मिलकर रहें।” ट्रंप ने कहा, ”वह (आतंकी हमला) बहुत खौफनाक स्थिति थी। हम रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं और इस पर बयान जारी करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App




